झामुमो राज्यसभा सीट कांग्रेस को दे सकता है, भरी हामी

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए झामुमो कांग्रेस को कंफर्म सीट दे सकता है। इसके लिए झामुमो ने हामी भर दी है। बताते चलें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान एक घंटे तक राज्य सभा चुनाव के साथ वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। इसमें कांग्रेस को कंफर्म सीट देने पर झामुमो की ओर सकारात्म रूख दिखाया गया। इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि झामुमो और कांग्रेस एक साथ मिलकर रविवार को उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं। बताते चलें कि झामुमो और कांग्रेस ने ने तय किया था कि किसी भी उम्‍मीदवार के नाम पर मुहर सोनिया गांधी की सहमति के बाद ही लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *