संसार के सबसे बड़े मैनेजमेंट गुरु योगेश्वर श्रीकृष्ण हैं,लक्ष्मीनारायण मंदिर सोनवर्षा में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भंडारा सम्पन्न
पटना/आरा।भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड के श्रीलक्ष्मी नारायण तोताद्री मठ सोनवर्षा में संत श्री रंगनाथाचार्य स्वामी जी महाराज के मंगला अनुशासन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म महा महोत्सव व भंडारा सम्पन्न हुआ! इस अवसर पर विद्वान आचार्य के द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा की की गई।जहां मठिया पर उपस्थित विद्वान जनों के द्वारा मंत्रोच्चार किया गया।
मंत्रोंच्चार के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्म महा महोत्सव को पूरी विधि विधान के साथ आचार्य व यजमान के द्वारा पूजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व भंडारा समारोह में रंगनाथाचार्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण संसार के सबसे बड़े मैनेजमेंट गुरु हैं!उनका सावला रंग का मतलब संसार में जो अंधकार है! उसे खत्म करके पूरे संसार, प्रकृति, जीव को प्रकाशित करने का काम करता है!
सांवले का मतलब सामान्य भाषा में काला भी कहा जाता है। काला का मतलब अंधकार अंधेरा होता है। वैसा भगवान जो संसार के सबसे बड़े मैनेजमेंट गुरु व संचालन कर्ता श्रीकृष्ण जो देखने में सांवले हैं!लेकिन उनका प्रकाश, तेज, गुण, शक्ति, ज्ञान, मार्गदर्शन के माध्यम से पूरा जगत प्रकाशित होता है। वैसे सांवले भगवान श्री कृष्ण है।गौरतलब हो कि
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। रात्रि के समय में जब कृष्ण जी जन्म हुआ उस समय बंदीगृह में देवकी व वासुदेव जी दोनों लोग कारागार में बंद थे। वहां पर बड़ी संख्या में पहरेदार मौजूद थे। लेकिन जन्म के बाद जितने भी पहरेदार थे! वह लोग अचेत अवस्था में हो गए। वहीं रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण को लेकर वासुदेव जी गोकुल में पहुंचे। जिसके बाद भगवान श्री कृष्ण का पहला नाम नीलकमल रखा गया। श्री कृष्ण को नीलकमल के नाम से भी जाना जाता है।
रंगनाथाचार्य जी महाराज ने कहा कि जन्माष्टमी एक ऐसा त्यौहार है! जिसमें भगवान का जन्म रात्रि के समय होता है। इसीलिए तिथि और नक्षत्र में अंतर हो जाता है।
क्योंकि जन्म महा महोत्सव में नक्षत्र का सबसे महत्वपूर्ण महत्व होता है। आज ही के दिन वृंदावन में भी धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं पूरे दुनिया में भी आज कृष्ण का जन्म महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।
भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में मठिया के द्वारा प्रसाद वितरण व भोज भंडारा की भी व्यवस्था की गई थी।जिसमें आसपास के दर्जनों गांव से आए हुए सभी श्रद्धालु भक्त, प्रसाद व भोज भंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किये।
कार्यक्रम के अंत में भजन अयोध्या से आए हुए अर्जुन शास्त्री शैलेश पांडे नीरज मिश्रा छोटू बिहारी जैसे भोजपुरी के चर्चित गायकों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण का मधुर एवं प्यारा भजन सुनाया गया। जिससे पूरा मठ भगवान के भजन के साथ तालियों से गूंज उठा। इस आशय की जानकारी मठिया के मीडिया प्रभारी डॉक्टर चंदन कुमार ने दी।



