बिहार आईडिया फेस्टिवल! नवाचार व स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल
पटना।“आज बनेगा कल का बिहार” थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक विवेक कुमार डीपीएम जीविका सुदर्शन चक्रवर्ती स्टार्टअप के जोनल हेड तुषार बनर्जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।उक्त समारोह में में बिहार स्टार्टअप लाभांवित सफल उद्यमी मधुस्मिता सिंह धर्मेंद्र उपाध्याय व जीविका के सफल दीदियों द्वारा बिहार आईडिया फेस्टिवल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया।कार्यक्रम में आए अतिथि व महाप्रबंधक द्वारा बिहार आईडिया फेस्टिवल की विस्तृत जानकारी दी गयी। वहीं प्रतिभागियों को अपने आईडिया को मूर्त रूप देने हेतु इस राज्य स्तरीय व्यापक अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि इस फेस्टिवल का उद्येश्य राज्य के सभी जिलों से 10 हजार से अधिक आईडिया जेनरेट करना व बेहतर आईडिया को स्टार्टअप नीति के तहत 10 लाख रूपये तक का सीड फंड उपलब्ध कराना है। बिहार आइडिया फेस्टिवल के माध्यम से उद्यमी के सपनों को नए पंख लग सके और बिहार को राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिखाई जा सके। इस कार्यक्रम में पटना जिला के विभिन्न संस्थानों यथा-नवीन राजकीय पोलीटेकनिक चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पटना , CIMAGE पाटलिपुत्रा, LNMI पटना, A.N कॉलेज पटना, सेंट जेवियर विश्वविद्यालय इत्यादि के 400 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया
गया उद्योग विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के लाभुक द्वारा लगाए गए स्टॉल में विभिन्न प्रकार के उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। सभी स्टार्टअप सेल के संयोजक और स्टाल लगाने वाले लाभुक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया



