विद्यापति दलान परिसर में 15 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे ध्वजारोहण होगा
रांची :झारखण्ड मैथिली मंच कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि विद्यापति दलान हरमू के परिसर में आगामी 15 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद बच्चों के बीच ड्राइंग एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ड्राइंग में मकर चौधरी, सुकुमार नाथ झा एवं कौशल किशोर झा होंगे,एवं गायन में ब्रज किशोर झा , बदरी नाथ झा एवं रंधीर झा रहेंगे।
आगामी 30 अगस्त को मैथिली के प्रख्यात साहित्यिक कार्यक्रम “सगर राति दीप जरय” के आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई। इसके संयोजक राज कुमार मिश्र होंगे।बैठक बिनय कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व बदरी नाथ झा, संतोष कुमार मिश्र, कौशल किशोर झा, मकर चौधरी, राज कुमार मिश्र, ब्रज कुमार झा, सुकुमार नाथ झा, रंधीर झा, ब्रज किशोर झा, संतोष कुमार झा आदि उपस्थित थे।



