वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन,अस्पताल में ली अंतिम सांस
रांची :झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह नहीं रहे। रविवार को निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।


