डोरंडा क्षेत्र में पहला शिलान्यास है आगे बहुत होंगे : नीरज कुमार

रांची :डोरंडा बाजार श्री शिव मंदिर हनुमान मंदिर प्रांगण के सामने वार्ड 44 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में मजदूरो एवं यात्रियों के लिए शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास रांची के उपमहापौर  नीरज कुमार, वार्ड 44 के पार्षद परमजीत सिंह टिंकू भाजपा के युवा नेता रोहित शारदा एवं अश्मित सिंह शेट्टी भारतीय जनता पार्टी डोरंडा मंडल के अध्यक्ष पीयूष विजयवर्गीय, नागेंद्र सिंह बबलू ,धर्मेंद्र राय, अमित गुप्ता सुदेश यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपमहापौर   नीरज कुमार ने कहा कि डोरंडा क्षेत्र में यह  मेरा पहला शिलान्यास है पर आने वाले  समय में बहुत सारे विकास के कार्य क्षेत्र में होंगे और बहुत सारे शिलान्यास करने का अवसर मिलेगा। वार्ड 44 के पार्षद परमजीत सिंह टिंकू ने भी कहा कि वार्ड पार्षद बनने के बाद जीवन का यह पहला शिलान्यास है जिसमें शिलान्यास पट पर उनका नाम लिखा गया है और क्षेत्र की जनता को अस्वस्थ किया है कि आगे विकास के कार्य होंगे और नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा हो तो डायरेक्ट संपर्क कर सकते हैं। भाजपा युवा नेता रोहित शारदा ने अतिथियों को धन्यवाद देते हुए निवेदन किया है कि हाईकोर्ट के बगल वाले रास्ते को डोरंडा क्षेत्र के जनता एवं व्यवसाययों को ध्यान में रखते हुए जल्द खुलवाने का प्रयास करें जिससे कि क्षेत्र में लोगों का आवागमन पहले की तरह बढ़ सके पहले यहां हाईकोर्ट होने से जाम की समस्या होती थी पर हाईकोर्ट यहां से जाने के बाद ऐसी कोई बात नहीं है इस रस्ते को खुलवाया जा सकता है युवा मोर्चा के अस्मित सिंह शेट्टी ने आने वाले समय में क्षेत्र के विकास कार्य और तेज होंगे ऐसी आशा जताई कार्यक्रम में मंच का संचालन भारतीय जनता पार्टी डोरंडा मंडल के अध्यक्ष पीयूष विजयवर्गीय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुदेश यादव ने दिया। कार्यक्रम में संवेदक ,इंजीनियर सहित आम जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *