देवघर कावारिया बस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने क्या कहा—-
रांची : देवघर में कावरियों से भरी बस दुर्घटना होने पर जिला प्रशसान और सरकार दोनों बचाव कार्य में रेस हो गई है.इस घटना पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है। इस घटना में अबतक छह कावरिया की मौत हो गई है.मंत्री ने कहा कि पूरी घटना पर मेरी नजर है। मेरी पूरी टीम इसमें लगी हुई है। मैने सिविल सर्जन को बेहतर करने का निर्देश दे दिया है।
मंत्री ने कहा कि इस घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने भी दुख व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार का निर्देश दिया है।
वहीँ देवघर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि इस घटना में छह कावरिया की मौत हो गई है। जबकि18 घायल हैं.हमारी पूरी टीम कावरियों के इलाज में लगी हुई है. जितना बेहतर से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हो पायेगा वह उपलब्ध किया जा रहा है. जो अधिक गंभीर हिन् उन्हें एम्स देवघर भेजा जा है.
वहीँ पुलिस अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने घटना पर कहा कि यह घटना दुखद है. चालक के झपकी लगने से हुई है.हमलोगों ने बचाव के लिए तुरंत कदम उठाया है.
वहीँ स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है. घायलों का उपचार बेहतर ढंग से किया जा रहा है.



