आदित्य साहू को बनाया गया प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया आदेश

गणादेश,रांची : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने झराखंड प्रदेश भाजपा में फेरबदल किया है। इसके मुताबिक राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश भाजपा के द्वारा जारी पत्र में अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रवींद्र राय के स्थान पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। यह पत्र भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया है।

वहीं नए कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझपर भरोसा किया है उसपर में ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। प्रदेश में संगठन को और भी धारदार बनाने में मै कोई कोर कसर नहीं छोड़ूँगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं  के भावना अनुरूप कार्य करने में हर समय तैयार रहते हैं।

उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जनता के से किए वादे को भी पूरा करने में विफल रही है। राज्य सरकार केंद्र की योजना तो छोड़िए अपनी सरकार की योजनाओं को भी समय पर धरातल पर उतार नहीं पा रही है। चारों तरफ लूट और भ्रष्टाचार का आलम है। विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।

आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था इतनी बदतर है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के पुत्र वधू के साथ अभद्र व्यवहार करने का काम किया है। हजारीबाग में विसर्जन जुलूस के दौरान बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति किस्को आवर उनके चालक के साथ मारपीट बदसलूकी की गई है।    यह बहुत ही शर्मनाक बात है,इससे यह प्रतीत होता है कि राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। लचर विधि व्यवस्था के खिलाफ बीजेपी के कार्यकर्ता जल्द सड़कों पर उतरेंगे।         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *