महाशिवरात्रि पर निकली भव्य झांकी,सीएम चंपाई सोरेन ने किया शुभारंभ
रांची: महाशिवरात्रि पर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का उत्सव शिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं पहाड़ी मंदिर से भव्य झांकी निकाली। झांकी का उद्घाटन करने राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व सांसद और मंत्री सुबोध कांत सहाय और राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी थे। चम्पाई सोरेन ने शिव बरात की झांकी निकलने से पहले शिव-पार्वती बने कलाकारों की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची का पहाड़ी शिव मंदिर पूरे देश में विख्यात है, तो इसकी साज-सज्जा भी दूसरे धर्मस्थलों की तर स्तरीय होनी चाहिए। सीएम ने पहाड़ी मंदिर के लिए रोपवे बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां पर रोपवे बन जाने से भारी मात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा होगा। साथ ही मंदिर की शोभा भी बढ़ जायेगी।