राजधानी रांची में कई अलग-अलग ठिकानों पर ईडी का सर्च ऑपरेशन
रांची :प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह राँची में एक साथ अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की यह कार्रवाई एक बार फिर शहर में चर्चाओं का केंद्र बन गई है।
सूत्रों के मुताबिक, टीमों ने पीपी कंपाउंड स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट सहित कुछ अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इन सभी जगहों पर जरूरी दस्तावेज़, डिजिटल रिकॉर्ड और संभावित साक्ष्यों की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय से अधिकारी अलग-अलग गाड़ियों में रवाना हुए और एक साथ विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।



