शारदीय नवरात्र के छठे दिन वैष्णो दुर्गा मंदिर पहुंचे राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

लातेहार: शारदीय नवरात्र के छठे दिन राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम लातेहार स्थित वैष्णो दुर्गा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन एवं आपसी भाईचारे की कामना की।
दर्शन-पूजन के बाद सांसद बैद्यनाथ राम ने मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात की और पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा नवरात्र पूजा को लेकर समिति के सदस्यों से चर्चा की।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तिमय वातावरण बना रहा। सांसद ने नवरात्र के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *