दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन चौकस

खूंटी: दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन, खूँटी में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष ब्रीफिंग दी गई।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए छेड़खानी, अभद्र व्यवहार एवं अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें।
चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की आशंका को देखते हुए रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। विशेषकर आभूषण प्रतिष्ठानों, बैंकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।
CCTV निगरानी एवं अग्नि सुरक्षा : पूजा पंडालों एवं प्रमुख स्थलों पर स्थापित CCTV कैमरों की क्रियाशीलता की नियमित जाँच की जाए। साथ ही अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) की उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *