राजधानी रांची के सेल सिटी में भीषण चोरी, गहनों व कीमती सामान के साथ नल की टोटी तक उड़ा ले गए चोर

रांचीः राजधानी रांची के पुंदाग सेल सिटी में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सेल सिटी के बी-1, 9-बी को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के गहनों की चोरी कर ली। साथ ही घर के नल की टोटी तक तोड़कर चोर ले गए। जानकारी के अनुसार फ्लैट के मालिक श्रवण कुमार अपने बेटे के पास बेंगलुरु गए हुए थे। करीब 2 सालों से वे बेंगलुरु में ही थे। वापस लौटे तो घर का हाल देख चौंक गए। घर के खिड़की की ग्रिल काटकर चोर घुसे थे। इसके बाद अलमीरा, अटैची तोड़ डाले गए। उनमें रखा सारे गहने घड़ी और कीमती सामानों की चोरी कर ली गई। यहां तक कि बाथरूम में लगी नल की टोटी भी तोड़ कर ले गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था, खूब तोड़फोड़ भी की।इसकी सूचना उन्होंने पुंदाग ओपी की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। हालांकि कितने का सामान चोरी किया गया है। इसका आकलन नहीं किया जा सकता है सामानों का मिलान करने के बाद श्रवण कुमार की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *