तीन दिसंबर को प्रदेश जेडीयू कोल्हान प्रमंडल के पदाधिकारियों की होगी बैठक

रांची: झारखंड प्रदेश जनता दलयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद, राज्यसभा खीरू महतो की अध्यक्षता में कोल्हान प्रमंडल के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में हुई।
बैठक में कोल्हान प्रमंडल का प्रमंडलीय सम्मेलन 03 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की गठन की गई।

  1. श्री निर्मल सिंह, युवा जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष
  2. विरेन्द्र पासवान, अनुसूचित प्रकोष्ठ , प्रदेश अध्यक्ष
  3. श्रीमती अंजली सिंह प्रदेश महासचिव
  4. श्री कौशल कुमार, प्रदेश महासचिव
  5. श्री संजय ठाकुर, प्रदेश महासचिव
  6. श्रीमती रेणुगोपीनाथ पणिकर, महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष
  7. श्री सत्यप्रकाश प्रदेश सचिव, सरायकेला खरसावां
  8. श्री विश्राम प्रसाद, जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम

10 श्री कौशलेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष सरायकेला, खरसावां

10 श्री विश्वास मुण्डा ,जिला अध्यक्ष, पश्चिमी सिंहभूम

  1. श्री राणा प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष, युवा जद (यू०). पूर्वी सिंहभूम

12 श्रीमती पार्वती किस्कू, जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, सरायकेला

13 श्री विमल दास, जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावा

14 श्री सतीश रघुवंशी, जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम, अनुसूचित प्रकोष्ठ

15 सी कमल चौबे, प्रदेश सचिव

  1. श्री धमेन्द्र सिंह भोला, युवा महासचिव

17 श्री प्रितेश्वर दुबे, युवा महासचिव

18 श्री यशवन्त सिंह, महानगर अध्यक्ष, युवा जद (यू)

बैठक में खीरू महतो ने कहा कि ” पूरे राज्य में झारखण्ड जनता दल यू के कैडर्स ” जद चला गांव की ओर” मंत्र के साथ पंचायत स्तर तक जाएंगे।
ये पार्टी की सामाजिक न्याय के साथ विकास के दर्शन को आगे बढ़ाएंगे। तथा ,साथ ही INDIA दल को आपसी ताल मेल से गांव के स्तर तक मज़बूत करने का काम करेंगे।
इसकी शुरुआत वीर शहीदों के कोल्हान प्रमंडल से की जा रही है।
उम्मीद है अपनी इस्पात सी मज़बूत इरादों के साथ पार्टी आगे बढ़ेगी।”
बैठक में पार्टी महासचिव श्रवण कुमार समेत सभी नामित सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *