प्रभावितों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ेगी ग्राम बिकास सेवा समिति!

केरेडारी : प्रखंड क्षेत्र के बेलतु स्थित पंचायत भवन प्रांगण में पंचायत के मुखिया जितनी देवी की अध्यक्षता व पंचायत समिति सदस्या पूनम देवी के संरक्षण में ग्राम सभा आयोजित की गई! जिसमें गांव के पंचायत के सभी प्रतिनिधि गण एवं बुद्धिजीवी गन उपस्थित हुए! गांव की तमाम विकास कार्य हेतु एक कमेटी का गठन किया गया उस कमेटी का नाम ग्राम विकास सेवा समिति बेलतू रखा गया! जिसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया जितनी देवी ने किया एवं संचालन नेमा साव उर्फ कर्मचारी साव ने किया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि एनटीपीसी प्रभावित गांव बेलतु के हक एवं अधिकार के लिए कमेटी का गठन किया गया है, सभा में सर्व सहमती से अध्यक्ष जितनी देवी को बनाया गया। वही सचिव पद के लिए नेमा कुमार साव उर्फ कर्मचारी साव, चयन किया गया! कोषाध्यक्ष पद के लिए लोकनाथ राणा, उपाध्यक्ष रिंकी कुमारी, मकसूद आलम, बसंत सिंह, मनोवर आलम वैजन्ती देवी, उप सचिव सीताराम राणा, उप कोषाध्यक्ष अनामिका को सर्व समिति से बनाया गया। सभा को संरक्षण हेतु पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी, धनेश्वर प्रसाद साहू, लखन पासवान, संजय कुमार उप मुखिया, विजय राम, आसमा खातून, देवानंद भोक्ता, बुधन साव तथा अर्जुन प्रसाद साव, मीडिया प्रभारी का पद पिंटू कुमार और सह मीडिया प्रभारी शंकर कुमार राणा को सर्वसम्मति से बनाया गया।वही इस समिति के कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद शमशाद अंसारी,संजय कुमार, प्रदीप राम, मो.गुलजार, संजय प्रजापति, अनिल कुमार, ओम प्रकाश कुमार, जितेंदर कुमार, दिनेश्वर साव, प्रवीण कुमार, खुशबू देवी, विजय कुमार, अर्जुन कुमार, विनोद कुमार साव, दुर्योधन कुमार,दर्शन राणा, दशरथ प्रजापति, कौलेश्वर कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, मिथिलेश रवि, विनोद कुमार, तुलेश्वरी देवी, प्रियंका देवी, निरसो देवी, मोनिका कुमारी, लालमोह्मद, हकीम अंसारी, दिनेश साव,पिंकू कुमार, दिनेश कुमार, दिनेश साव आदि को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इस ग्राम सभा में भारी संख्या में महिला तथा पुरुष शामिल थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *