10 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह रांची में,पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की 27वीं बैठक में लेंगे भाग
रांची : पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की 27वीं बैठक राजधानी रांची के होटल रेडिशन ब्लू में 10जुलाई गुरुवार को होगी। इस बैठक में देश के गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस बैठक में बंगाल,उड़ीसा,बिहार के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा के अलावा मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत कुल 68 लोग हिस्सा लेंगे। बिहार सरकार के दो मंत्री विजय चौधरी और सम्राट चौधरी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा और मंत्री मुकेश महालिंग भी बैठक में भाग लेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल से मंत्री चंद्रिका भट्टाचार्य बैठक में शामिल होंगी।जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। कई रूट पर यतयात व्यवस्था को बंदलने की तैयारी है। खसकार डोरंडा क्षेत्र पूरी तरह से वीआईपी जॉन रहेंगे। सभी गाड़ियों में पुलिस की पैनी नजर रहेंगी। इसकी तैयारी को लेकर शहर में जगह जगह गुह मंत्री अमित शाह सहित कई मुख्यमंत्रियों के पोस्टर लगाए गए हैं।
बैठक झारखंड में हो रही है तो झारखंड का मुद्दा विशेष रूप से उठाने की पूरी संभावना है। खसकार केंद्र से झारखंड सरकार का अलग अलग विकास योजनाओं में करीब कडोरों रुपये केंद्र सरकार के पास बकाया है। इसके अलावा एसईआर फंड पर भी चर्चा होगी। कोल कॉम्पनियों पर करीब 1.36करोड़ रुपये,जल जीवन मिशन के तहत 6,000 करोड़ रुपये और विधवा,वृद्धा पेंशन के मैड में 300 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया राशि की मांग बैठक में केंद्र सरकार से होगी। इसके अलावा झारखंड के कई जिले नक्सल से प्रभावित है। इन इलाके में विकास योजनाओं के लिए विशेष केंद्रीय सहायता की मांग किया जा सकता है। उग्रवाद प्रभावित 14 जिलों में बंद कर दिए गये एसईआर फंड को फिर से शुरू करने की भी मांग किया जाएगा। बैठक में बिहार के साथ परिसंपत्ति और देनदारी बंटवारा, तथा पश्चिम बंगाल के साथ जल बंटवारे के मुद्दों पर भी चर्चा होगी।



