राजधानी रांची में लगातार हो रही आपराधिक घटना पर पुलिस की पर गंभीर सवाल
रांची: जिले के कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक के बाद एक दो बड़ी वारदातों को अंजाम दी है। लगातार हुई इन घटनाओं ने राजधानी में अपराध नियंत्रण और पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रविवार की रात कांके इलाके में पेट्रोल पंप के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद अब रिंग रोड स्थित एक तीन मंजिला मकान में हथियारों से लैस करीब पांच अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधी घर से कीमती गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।
अपराधियों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, उससे इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि, लूटे गए सामान की कुल कीमत पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही कांके थाना पुलिस सक्रिय हुई। मौके पर पुलिस के साथ टेक्निकल सेल और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। अपराधियों के आने-जाने के रास्ते, इस्तेमाल की गई कार और घटनास्थल से मिलने वाले संभावित सुरागों के आधार पर जांच की जा रही है।


