तेजस्वी यादव किसी जन्म में बिहार के सीएम नहीं बन सकते हैं : अनंत सिंह

पटना : मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। 245 में 15 सीटें ही तेजस्वी यादव के खाते में मिलने वाली है। शेष सीटें नीतीश कुमार के खाते में चली जाएगी। तेजस्वी 15 छोड़ 16 सीट नहीं जीत पाएंगे। नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

तेजस्वी यादव के सीएम बनाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव किसी जन्म में मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। तेजस्वी में यदि हिम्मत है तो मोकामा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ कर दिखाए,जमानत जब्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के खिलाफ बिहार में किसी भी सीट पर मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूँ। जनता मेरे साथ ही और मुझे बिरासत में सत्ता नहीं मिली है,मैंने जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया है। जनता का मैं सेवक हूँ,जनता मेरा मालिक हैं। उनके आदेश पर मैं हमेशा तैयार रहता हूँ।

वहीं नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के जैसा दूसरा मुख्यमंत्री काभी नहीं हो सकता है। बिहार को विकास के पटरी पर लाने वाला एक वहीं व्यक्ति है। लालू-रबड़ी के जंगल राज को दूर करने वाला नीतीश कुमार ही है। बिहार की जनता फिर से लालू-राबड़ी के जंगल राज में अब जाना नहीं चाहती है। जनता नीतीश कुमार के विकास की ट्रेन पर सवार होना चाहती है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *