मुखिया संघ की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

गणादेश ब्यूरो
भागलपुर:मुखिया संघ सन्हौला की बैठक शनिवार को फाजिलपुर-सकरामा पंचायत के सामुदायिक भवन ननोखर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्षा शोभा देवी ने की। गत बैठक की संपुष्टि करते हुए बैठक की शुरुआत की गई। संघ की अध्यक्षा शोभा देवी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि जिन पंचायतों के लोग अभी भी मुख्यमंत्री के कल्याणकारी योजना हर घर नल-जल से बंचित हैं. अथवा जिन पंचायतों में अतिरिक्त जलमीनार, अतिरिक्त बोरिंग, पाइप बिछाने का कार्य बांकी है, उसके लिए सर्वे कराकर सरकार से राशि की मांग कर सकते हैं। मदारगंज मुखिया प्रभुदयाल साह ने बताया कि उसके पंचायत में अतिरिक्त चार जलमीनार की आवश्यकता है, वर्ष 2021 में इसके निर्माण हेतु राशि मांग की गई थी, 2022 में भी मांग की गई है। लेकिन समस्या बरकरार है। उन्होंने बताया कि मदारगंज-गंगारामपुर को जोड़ने वाले शहीद रतन कुमार ठाकुर मार्ग बनने से पांच वर्ष पूरा नहीं हुआ है, और कई जगह टूट गया है व जलजमाव के कारण दुर्घटना होते रहती है, जिसे मरम्मत कराना जरूरी है। अमडीहा मुखिया शौकत अंसारी ने बताया कि उसके पंचायत के वार्ड संख्या 10 में अतिरिक्त जलमीनार व बोरिंग की मांग की गई है। इस मौके पर प्रमुख अनिल पासवान, उपप्रमुख प्रतिनिधि दयाशंकर मिश्र, अमडीहा मुखिया शौकत अंसारी, मदारगंज मुखिया प्रभुदयाल साह, सिलहन-खजुरिया मुखिया निरंजन पासवान, भुड़िया-महियामा मुखिया मुन्ना मंडल, ताड़र मुखिया पूनम देवी, सनोखर मुखिया बेबी देवी, महेशपुर-घनश्यामचक मुखिया गीता देवी, तैलोंधा मुखिया सरोज सिंह, अमडंडा मुखिया प्रमिला देवी, विनय सिंह, रामविलास यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *