एसआईआर कार्यक्रम के तहत प्रखंडो में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरणㅤ

खूंटी : जिला निर्वाचनपदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देश पर खूंटी सदर प्रखंड समेत अन्य प्रखंडो में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया गया।
सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण एवं समयबद्ध निष्पादन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्हें निर्देशित किया गया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराएं तथा पूर्ण रूप से भरे हुए प्रपत्रों का समय पर संग्रह सुनिश्चित करें
इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *