सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स खूंटी में आयोजित “विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक” में डीसी हुईं शामिल
गणादेश,खूँटी: उपायुक्त आर रॉनिटा ने मंगलवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स खूंटी में आयोजित “विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक” में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से सीधे संवाद कर पठन-पाठन में आ रही समस्याओं, एवं दी जा रही सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान विशेष रूप से अंग्रेजी विषय के पठन-पाठन को लेकर सामने आई समस्याओं पर उन्होंने संबंधित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य विषयों से संबंधित शैक्षणिक समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान कराया गया। बच्चों से संवाद कर उपायुक्त ने उन्हें पठन पाठन हेतु प्रोत्साहित किया।
उपायुक्त ने विद्यालय में संचालित पी.एम. पोषण योजना के अंतर्गत बच्चों को दिए जा रहे मिड-डे-मील की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय परिसर में विकसित किचन गार्डन का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्धारित मेनू के अनुरूप पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने तथा किचन गार्डन के समुचित रख-रखाव हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि उपायुक्त के निर्देशानुसार “विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक” के तृतीय चरण के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों— उप विकास आयुक्त ने डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्ससिलेन्स खूँटी, अनुमंडल पदाधिकारी ने जीयूएमएस डूमरदग्गा, समेत अपर समाहर्ता, डीसीएलआर, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा जिले के विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यालयों में आयोजित पीटीएम, शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का अनुश्रवण किया गया। इस दौरान विद्यालय में बेहतर अटेंडेंस, अच्छे मार्क्स एवं अन्य मानकों के आधार पर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया ।



