सांप ने पत्नी की ली जान,पति को मिला चार लाख मुआवजा

ओरमांझी।ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के सदमा पंचायत अंतर्गत होचाई में पिछले 6 महीना पहले रात के सन्नाटे में बिस्तर में सो रही 30 वर्षीय महिला शांति देवी की मौत सांप के कटने से हो गया था,पति बिनोद प्रजापति और परिजनों द्वारा अथक प्रयास के बाद कागजी कार्रवाई के उपरांत झारखंड सरकार के आपदा राहत कोष द्वारा ओरमांझी अंचल अधिकारी उज्जवज सोरेन के हाथों मृतक महिला के पति विनोद प्रजापति को मंगलवार को अंचल कार्यालय में वित्तीय सहायता के रूप में 4 लाख का मुआवजा राशि मिला। मौके पर सीओ उज्ज्वल सोरेन ने बताया की मृतक के रूप में जो क्षति हुआ है उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती है, लेकिन मुआवजा राशि मिलने से परिजन को राहत मिलेगी, जैसे ही जिला से स्वीकृत होकर लाभुक का पैसा आया वैसे ही लाभुक को बुलाकर उन्हें सहायता राशि के रूप में चार लाख सौंपा,लाभुक को चेक देखकर काफी खुशी महसूस हो रहा है। मृतक के पति का आवेदन आया था जिसके उपरांत दस्तावेजों को देखकर आवेदक को जिला भेजा। जिला राहत कोष द्वारा मृतक शन्ति देवी के पति कों मुआवजा राशि दी गई। वहीं सदमा मुखिया ने झारखण्ड सरकार एंव अंचल अधिकारी के सराहनीय कार्य के निष्पादन पर आभार व्यक्त करते हुए बताया की मृतिका के लोग काफ़ी गरीब हैं, मुआवजा राशि मिलने से परिवार के लोग कोई व्यवसाय कर अपने परिवार का लालन पालन कर सकते हैं. वहीं उन्होंने बिनोद प्रजापति से कहाँ की सरकार के द्वारा मिले पैसे कों व्यर्थ कामों में ना खर्च कर सदुपयोग करें।मुआवजा राशि मिलने पर लाभुक विनोद प्रजापति ने सरकार और अंचल कर्मी व मुखिया सुनील उरांव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *