कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू 11 नवंबर को रांची पहुंचेंगे, दो महत्वपूर्ण कॉन्क्लेव में करेंगे शिरकत
रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अस्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी श्री के. राजू कल दिनांक 11 नवंबर 2026 को रांची पहुंचेंगे। वे पूर्वाह्न 11:30 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुंचेंगे।
अपने रांची प्रवास के दौरान श्री के. राजू विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।प्रदेश कांग्रेस मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुऐ कहा की निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1:30 बजे प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘थिंक झारखंड 2019 कॉन्क्लेव’ मेंहोटल चाणक्य में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपराह्न 4:00 बजे फिरयालाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित ‘वूमेन प्रोफेशनल्स कॉन्क्लेव’ में सहभागिता करेंगे।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के प्रबुद्ध पेशेवरों, विशेषज्ञों एवं महिला पेशेवरों के साथ विचार-विमर्श और संवाद का अवसर प्राप्त होगा।



