चूरचू के ओरिया गाँव मे नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने की हजारीबाग की प्रसिद्ध सोहराय आर्ट गाँव मे शूटिंग

हजारीबाग सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,रांची के द्वारा झारखंड राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलो एवं ऐतिहासिक स्थलों को विश्व पटल के मानचित्र में उकेरने के उदेश्य से झारखंड राज्य के सभी जिलों के चिन्हित स्थानों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना रही है| यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म लगभग 200 देशो में देखे जाने वाली नेशनल जियोग्राफिक चैनल बना रही है| इसी क्रम में आज नेशनल जियोग्राफिक चैनल के क्रू मेंबर ने हजारीबाग चूरचू प्रखंड के ओरिया गाँव के सोहराय विलेज में शूटिंग की| 20 क्रू मेंबर की टीम आज जिला जनसंपर्क कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ शूटिंग स्थल पहुंची जहाँ उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के द्वारा अपने घरों के दीवारों में बनाए हजारीबाग की बहुचर्चित सोहराय आर्ट को अपने कैमरो में कैद किया| इस डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म में दर्शक एंकर के रूप बहुचर्चित फिल्म अभिनेत्री रशिका दुग्गल को देख पाएंगे|
15 मिनट की इस फिल्म मे हजारीबाग के तीन स्थानों का चयन किया गया है यह स्थान चूरचू ओरिया का सोहराय गाँव,बड़कागांव का ईस्को गुफा एवं झारक्राफ्ट है,जिनका फिल्मांकन आने वाले दिनों में किया जाएगा| बता दे हजारीबाग के स्थलों के चयन के लिए नेशनल जियोग्राफिक की एक रिसर्च टीम कुछ दिन पूर्व हजारीबाग का भ्रमण किया था|
नेशनल जियोग्राफिक टीम के साथ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचांनन उरांव,प्रखंड विकास पदाधिकारी इन्दर कुमार,सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार एवं धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *