झामुमो ने भाजपा पर कसा तंज,कहा-संकल्प सभा में 1200 लोग भी नहीं आए,कुर्सियां रही खाली

बाबूलाल और जेपी नड्डा को अब पता चल गया की नुक्कड़ सभा के अलावा यहां कुछ भी नहीं हो सकता

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व पर जमकर हमला बोला है। रविवार को हरमू स्थित झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरमू मैदान में भाजपा के संकल्प सभा में 1200 लोग भी नहीं आए। कार्यक्रम में जेपी नड्डा और बाबूलाल के संबोधन के समय कुर्सियां खाली रही।भाजपा का यह कार्यक्रम पूरी तरह से फेल हो गया। यहां की जनता को भाजपा पर विश्वास उठ गया है।
भाजपा को किसी बड़े मैदान में नहीं हाट बाजार में नुक्कड़ सभा करने की जरूरत है। हरमू मैदान में संकल्प सभा में लोगों की कम उपस्थिति से जेपी नड्डा को झारखंड में भाजपा की क्या स्थिति है,संगठन कितना मजबूत है,यह साफ झलक गया।
लोगों की कम उपस्थिति देखकर भाजपा नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन सरकार पर हमला किया।
उन्होंने कहा कि आम सभा में जेपी नड्डा ने महिला उत्पीडन,धर्मांतरण और विधि व्यवस्था पर जो आलोचना किया है, उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा को मणिपुर,मध्य प्रदेश में आदिवासी महिला उत्पीड़न पर जवाब देना चाहिए। भाजपा पहले अपने गिरेवा में झांक कर देखा तब दूसरे पर आरोप लगाए।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ईडी की विश्वनीयता पर सवाल उठने लगा है।
महाराष्ट्र में ईडी ने जिसकी संपत्ति जब्त की उसको आप महाराष्ट्र का सीएम बना दिए हैं। दुष्कर्म।के आरोपी को सांसद बना देते हैं और उसका संरक्षण करते हैं।
भाजपा आदिवासी विरोधी है।सांसद के उद्घाटन में आदिवासी महिला राष्ट्रपति को भाजपा ने नहीं बुलाया। जेपी नड्डा जो अपने गृह राज्य हिमाचल में भाजपा को चुनाव नहीं जीता सकता वह झारखंड में भाजपा को जीतने चला है।
बड़का राष्ट्रीय अध्यक्ष, आए हैं झारखंड में आंख दिखाने।केवल और केवल झूठ के सहारे भाजपा चल रही है। राजनीतिक तौर पर भाजपा खोखला हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस मना रहे हैं। उससे भाजपा को कोई लाभ होने वाला नहीं है।अब तो पीएम भी झारखंड आने वाले हैं,इससे यहां के आदिवासी वोटरों में और भी अधिक नाराजगी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *