कांग्रेस गांव-गांव में लगाएगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल, पांच सदस्यीय कमेटी गठित

रांची: वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तीसरे चरण के तहत झारखंड के सभी प्रखंडों के गांवों में चौपाल आयोजित की जाएगी। इसके सफल संचालन, अनुश्रवण और समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में अनादि ब्रह्म को संयोजक बनाया गया है, जबकि लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. एम. तौसीफ अजहर पप्पू और जितेंद्र त्रिवेदी को सदस्य बनाया गया है।
इस संबंध में कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई। इसमें अभियान के तीसरे चरण के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कमेटी के सदस्यों को जिला और प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक गांव में चौपाल आयोजित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि चौपाल के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची, मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। कमेटी कार्यक्रमों की नियमित निगरानी और समीक्षा कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट सौंपेगी। पार्टी का लक्ष्य अभियान को राज्य के सभी गांवों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *