खूंटी के डुंगरा पनदन टोली में 39वीं एदल संगा 22 पड़हा सोहराई जतरा में शामिल हुए विधायक रामसूर्या मुंडा

खूंटी: डुंगरा पनदन टोली में 39वीं एदल संगा 22 पड़हा सोहराई जतरा का आयोजन किया गया। जतरा मेला में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रामसूर्या मुंडा शामिल हुए।
पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और रीति-रिवाजों के बीच धूमधाम से संपन्न हुआ सोहराई जतरा, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण एवं समाज के लोग शामिल थे खूंटी जिले के डूंगरा स्थित पनदन टोली में 39वीं एदल संगा 22 पड़हा सोहराई जतरा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामसूर्या मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जतरा के दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की अनूठी झलक देखने को मिली। पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में सराबोर रहा। आदिवासी पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक पहचान को संरक्षित रखने पर जोर दिया गया।जतरा में पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य और गीत-संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक समृद्धि और परंपरागत जीवनशैली को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाज के लोगों और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया तथा उत्साह के साथ जतरा का आनंद उठाया।
वहीं यासीन अंसारी ने कहा कि सोहराई जतरा जैसे पारंपरिक आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए समाज की प्राचीन परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है। ऐसे आयोजन सामाजिक मेल-जोल, आपसी भाईचारे और एकजुटता को भी मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम में समाजसेवी यासीन अंसारी, मोमेंट रिजॉर्ट के ऑनर संजय सेनापति, राज कच्छप सहित जतरा के संयोजक महादेव मुंडा, कार्यकारी राजा सुखु पाहन एवं संचालनकर्ता अमर बाबू समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी की सहभागिता और ग्रामीणों के उत्साह के बीच 39वीं एदल संगा 22 पड़हा सोहराई जतरा पारंपरिक उल्लास एवं सांस्कृतिक माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *