रामनवमी शोभायात्रा में रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

रांची: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर राजधानी रांची के विभिन्न अखाड़े से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा का मुख्य केंद्र फिरायालाल चौक रहा। यहां पर रामभक्तों का जन सैलाब था। यहां से गुजरती जीवित झाकियां देखते बन रही थी और रामभक्तों में उत्साह का संचार हो रहा था। महिला श्रद्धालु सिर पर भगवा पगड़ी और हाथ में तलवार लिए शोभायात्रा में गुजर रही थी। शोभायात्रा फिरायालाल से से गुजरते हुए निवारण पुर स्थिर तपोवन मंदिर में समाप्त हुआ।
वहीं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कई जगहों ड्रोन की मदद से स्थिति की निगरानी कर रही थी। सुरक्षा जवान चारो ओर फैले हुए थे। शोभायात्रा में भाजपा सांसद दीपक प्रकाश,शोभा यादव,जितेंद्र सिंह,रमेश सिंह सहित कई श्रद्धालु थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *