कॉन्टिनेंटल टायर्स ने रांची में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया

रांची : प्रीमियम टायर निर्माता कॉन्टिनेंटल टायर्स ने रांची में अपनी नई कॉन्टिनेंटल इलीट ड्राइव (सेड) डीलरशिप की शुरुआत की। उद्घाटन मुख्य अतिथि सौरभ भाटिया और गौरव पटोआ (क्षेत्रीय प्रबंधक) ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। यह नया आउटलेट कुंदन टायर्स द्वारा संचालित है, जो झारखंड और उत्तर भारत में कंपनी की मौजूदगी को और सुदृढ़ बनाएगा।
मोरहाबादी रोड स्थित यह 2,000 वर्ग फुट का आधुनिक शोरूम ग्राहकों को कंप्यूटराइज्ड व्हील एलाइनमेंट, सटीक व्हील बैलेंसिंग, नाइट्रोजन गैस भराई और प्रीमियम अलॉय व्हील्स जैसी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। यह केंद्र रांची जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
कॉन्टिनेंटल टायर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक समीर गुप्ता ने कहा कि “भारत हमारे लिए एक प्रमुख विकासशील बाजार है। ‘इन द मार्केट, फॉर द मार्केट’ के सिद्धांत पर हम अपने रिटेल नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रहे हैं ताकि ग्राहकों तक सुरक्षा, तकनीक और आराम का बेहतर अनुभव पहुँचा सकें।”
वहीं, कुंदन टायर्स के मालिक आशीष कुंदन ने कहा कि “हम 1995 से रांची की ऑटोमोबाइल यात्रा का हिस्सा हैं। कॉन्टिनेंटल के साथ साझेदारी हमें अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएँ देने का अवसर प्रदान करती है।”
इस अवसर पर मोनिका गुप्ता, गोपाल शाह, रमन यादव, अर्पित श्रीवास्तव सहित कई अतिथि उपस्थित थे। यह नया सेड स्टोर रांची को कॉन्टिनेंटल की विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *