सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दर्जनभर लोग घायल

जरप्पा : रा.उ.पथ संख्या 23 के रामगढ़/ बोकारो मार्ग पर बरलोंग के निकट मंगलवार की देर शाम 8:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दुर्घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार राँची जिले के सिल्ली के असुरगोड़ा गाँव का एक परिवार भुरकुंडा में आयोजित एक छठ्ठी समारोह में शामिल होने आया था। भुरकुंडा में समारोह में शामिल होने के बाद परिवार एक टेंपो जेएच 01डीके 6019 से वापस लौट रहा था। इसी क्रम में रामगढ़ बोकारो मार्ग पर बरलोंग के निकट एक तेज गति से आ रही बोलेरो वाहन ने टैंपू को जोरदार टक्कर मारा , जिससे कि लोगों से भरा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। वहीं बोलेरो चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा।
दुर्घटना में भुनवा नायक नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल संजय नायक और गोपाल नायक को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। जबकि लगभग 10 लोगों का रामगढ़ सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दुर्घटना में 4 मासूम बच्चों के अलावा सावित्री, प्रमिका, गोपाल नायक, नागेंद्र नायक, सुकून देवी, चीनी वाला, प्रीतनाथ नायक ,रूपम देवी आदि घायल हो गए हैं। दुर्घटना में घायल लोगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना स्थल पर घायल लोगों की चीख पुकार मच गई थी। वहीं पुलिस प्रशासन के लोग घायलों को सहयोग करने के लिए घटनास्थल पर पहुँच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *