एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए किया नामांकन,सुदेश महतो,सीपी सिंह सहित कई नेता रहे मौजूद

रामगढ़: एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने शनिवार को रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो,सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,विधायक लंबोदर महतो,भाजपा विधायक सीपी सिंह सहित कई आजसू के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।


नामांकन से पूर्व सुनीता चौधरी ने रजरप्पा मंदिर में पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। सुनीता चौधरी ने एसडीओ कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल किया। एसडीओ कार्यालय परिसर में भारी संख्या में आजसू और भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा।

सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान राजनीति स्थिति की समीक्षा और जनसंवाद के बाद एनडीए ने लड़ने का फैसला लिया। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा और आजसू मिलकर मजबूती से लड़ेगी और विजय हासिल करेगी।

वहीं सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि माहौल अच्छा है और रामगढ़ की जनता मेरे साथ है। इस बार हमारी जीत तय है।
इस मौके पर सुनीता चौधरी ने कहा कि रामगढ़ की जनता इसबार  एनडीए पर भरोसा करेगी। हमारे पति सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने इस क्षेत्र में बेहतर काम किया है,उसका परिणाम इस चुनाव परिणाम में मिलेगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान की हेमंत सरकार में रामगढ़ सहित पूरे राज्य में विकास का कार्य बाधित हुआ है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *