बाबा नगरी देवघर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह,2024 के लोकसभा चुनाव में सभी14 सीटों पर जितने का दिलाया संकल्प

देवघर: बाबा नगरी देवघर में शनिवार को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह मिशन 2024 के लिए शंखनाद किया। उन्होंने पहले बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की ओर आशीर्वाद लिया। जसीडीह स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में इफ्को नैनो यूरिया संयंत्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया. इफ्को के अधिकारियों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुष्प देकर स्वागत किया.
इसके बाद विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ता और आम लोगों में जोश भरते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी 14 सीटों पर भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया। साथ ही केंद्र में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। साथ ही पूर्व की रघुवर सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में नक्सलवाद को बहुत हद तक काबू पाया गया। सैकड़ों नक्सलियों ने सरेंडर किया। भटके नौजवान मुख्यधारा से जुड़े। इसके अलावा प्रदेश में कई क्षेत्रों में विकास का काम हुआ। लेकिन सत्ता बदलते ही प्रदेश में फिर से उग्रवादियों की संख्या बढ़ने लगी। हेमंत सोरेन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था चौपट है। आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना बढ़ी है। लगातार आदिवासियों की संख्या घट रही है। सरकार के मंत्री से लेकर अफसर सरकारी योजनाओं का पैसा लूटने में व्यस्त हैं। यहां पर भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां की जनता हेमंत सोरेन सरकार से त्रस्त हो चुकी है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कोरोनाकाल में देश की जनता को बीमारी से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने फ्री में वैक्सीन देने का काम किया। यही नहीं गरीबों को फ्री में राशन भी देने का काम किया। उन्होंने  केंद्रीय बजट पर कहा कि इसमें गरीबों और मध्यम वर्गों को राहत देने का काम किया गया है। आम सभा में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,रघुवर दास, आदित्य साहू सहित कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *