रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में भव्य आरती व डमरू वादन से गदगद हुए भोजपुरवासी

अनूप कुमार सिंह,भोजपुर(आरा)
अयोध्या नगरी आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सफल पूर्वक संपन्न हो गया। राम की नगरी का कण-कण राममय हो गया है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आरा के ऐतिहासिक रमना मैदान में भी श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की भव्य तैयारी की गई थी। जहां हजारों की संख्या में भोजपुरवासी कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचे थे। वहीं आरा के सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह भी इस कार्यक्रम में यजमान बने। कार्यक्रम से पहले पूरे आरा शहर में राम जी का रथ जुलूस निकाला गया। पूरे शहर में भगवान श्री राम को नगर भ्रमण कराया गया।
वहीं आरा के रमना मैदान में हजारों लोग प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में पहुंचे थे ।आज पूरा आरा शहर राममय हो गया है। राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। इस पावन मौके का साक्षी बनने के लिए हजारों लोग आरा के रमना मैदान पहुंच। संत महात्माओं के साथ आम भोजपुरवासी भी भगवान के आगमन से गदगद थे। आज प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 85 सेकेंड का मुहूर्त सम्पन्न हुआ।आरा शहर में भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर सभी भोजपुवासी उत्साहित दिख रहे थे। राम भक्तों से आरा का रमना मैदान पूरी तरह से पट गया ।जहां की लाखों की संख्या में राम भक्त यहां पहुंचे।
वहीं रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दौरान केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के द्वारा कार सेवकों को राम मंदिर का मोमेंटो और गमछा देकर सम्मानित किया गया।भव्य कार्यक्रम में काशी के तर्ज पर आरती के साथ साथ डमरू वादन का उत्सव किया गया। इसके लिए स्पेशल काशी से ही आरती करने वाले पुजारियों को बुलाया गया था। जिनके द्वारा श्री रामलला की आरती और डमरू वादन किया गया। जिसे देखने के लिए हजारों भोजपुरवासी मौजूद रहे। वहीं आरती के बाद भंडारे प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आज पूरा आरा शहर राममय हो गया है। शहर के सभी मंदिरों को सजाया गया है। रमना मैदान में कार सोवकों को सम्मानित किया गया है। यहां भंडारे की व्यवस्था की गई है। वहीं रात में हमसभी दीपावली मनाएंगे।रमना मैदान में दीप जलाकर रामलला का उत्सव मनाएंगे। वहीं उत्सव में संजय स्वामी महंथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर छपरा, अवधेश नारायण सिंह एमएलसी, श्रीधरा चार्य, धर्मेंद्रचार्य को आरके सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया है। वही इस ऐतिहासिक मौके पर भोजपुर जिले के तमाम मीडिया कर्मी को भी आयोजन समिति की तरफ से सम्मानित किया गया वहीं मुख्य अतिथि एवं यजमान के तौर पर पधारे केंद्रीय मंत्री को राम दरबार का प्रतीक चिन्ह देकर आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक डॉक्टर पी सिंह ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आदित्य विजय जैन ने किया उपस्थित लोगों में मनोज सिंह डॉक्टर अर्चना सिंह डॉक्टर कुमार जितेंद्र गुड्डू सिंह बबुआन यशवंत नारायण पूर्वउप महापौर मालती सिंह शंभू चौरसिया विनोद प्रसाद पंकज प्रभाकर सुरेश जी सतनारायण प्रसाद संजीव गुप्ता गोपाल प्रसाद रणधीर प्रसाद आकाश जैन रामेश्वर प्रसाद पूर्व रामलीला सचिव हरेंद्र चंद्रवंशी वीरेंद्र सिंह संन्नी पांडेय भोजपुर जिला मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह उदवंत नगर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह डॉ विकास सिंह अरिहंत विजय जैन नवीन प्रकाश कुमार मंगलम रोहित सिंह बजरंगी समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *