जमीन विवाद में हुई थी गोपाल खेमका की हत्या :डीजीपी
पटना।चर्चित व्यवसाय गोपाल खेमका की हत्या जमीन विवाद में हुई थी।इसका खुलासा इस हत्याकांड में गिरफ्तार लोहा व्यवसाई अशोक कुमार साह के घर से भारी मात्रा में बरामद जमीन के कागजात से हुआ है।
बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।पुलिस महानिदेशक ने बताया कि गोपाल खेमका हत्याकांड के मुख्य शूटर उमेश यादव के घर से पुलिस छापामारी में पिस्टल,59 राउंड जिंदा कारतूस,2लोडेड मैगजीन और सुपारी की रकम 3.5 लाख बरामद हुआ है।इस हत्या की सुपारी अशोक साह ने दिया था। अशोक के घर से भी पुलिस ने भारी मात्रा में जमीन के कागजात और 6.5 लख रुपए नगद बरामद किया है। अशोक पूर्व में भी जेल जा चुका है।
पुलिस महानिदेशालय के ए डी जी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णा ने बताया कि अशोक के मोबाइल में करोड़ों रुपए विवाद की बातें सामने आई है। पटना के जोनल आई जी जितेंद्र शर्मा के अनुसार उमेश यादव एवं अशोक को रि मांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा। पटना के एस एस पी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया की पुलिस ने पूरी मशक्कत के साथ इस चर्चित हत्याकांड को 72 घंटे में खुलासा कर दिया है ।अशोक का अन्य अपराधियों के साथ सांठ गांठ होने के सबूत भी मिले हैं इस हत्याकांड की जांच आगे भी जारी रहेगी।



