खूंटी उपायुक्त आर रॉनिटा के नाम से एकफर्जी ई-मेल आईडी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
खूंटी: उपायुक्त खूँटी आर. रॉनिटा के नाम से एक फर्जी ई-मेल आईडी rronita54@gmail.com बनाकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आम नागरिकों एवं विभिन्न विभागों को ईमेल भेजा जा रहा है।
जिला प्रशासन स्पष्ट करता है कि यह ईमेल आईडी पूरी तरह फर्जी है, तथा उपायुक्त खूंटी से इसका कोई संबंध नहीं है।
आमजनों से अपील है कि कृपया इस फर्जी ईमेल आईडी पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया या उत्तर न दें। यदि इस ईमेल से आपको कोई संदेश प्राप्त होता है तो उसे अनदेखा करें तथा इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या जिला प्रशासन को दें।
जिला प्रशासन इस संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई कर रहा है।



