प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर कसा तंज,कहा- राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर,मरीज को एम्बुलेंस नहीं टेंपो से भेज रही सरकार
रांची: झारखंड में बदतर स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तंज कसा है।
श्री मरांडी ने कहा कि सड़क पर घायल व्यक्ति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री ने उसे टेम्पो में लादकर अस्पताल भेजा। अपनी पीठ खुद थपथपाने वाले स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग का बंटाधार कर दिया। आए दिन ये खबरें आती हैं कि गरीबों ,जरूरतमंदों को सरकारी एम्बुलेंस नहीं मिल पाते।इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है?
उन्होंने कहा कि एयर एम्बुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार हकीकत में केवल फर्ज़ी विज्ञापनों से अपनी वाहवाही लूटने में लगी है। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी जर्जर हो चुकी है कि खुद मंत्री और मुख्यमंत्री भी अपने या अपने परिजनों का इलाज राज्य के अस्पतालों में करवाने का साहस नहीं कर पाते!



