शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

रांची: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में 12:15 बजे से आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के आगामी भूमिका पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहु ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से जुड़कर घर-घर जाने का काम करें एवं मतदाताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुये पार्टी के पक्ष में मतदान का आग्रह करें। आगे उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पन्ना प्रमुख अपने पन्ना अंतर्गत आने वाले 60 मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उनमें से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिये प्रेरित करें।

वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने भी सभी से स्थानीय स्तर पर संपर्क संवाद बढ़ाने की बात कही एवं तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाने में सभी को अपना योगदान देने की बात कही।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मोर्चा की ओर से बनाये गये लोकसभा के प्रभारी सभी विधानसभा में मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक करने, गावों में किसानों के साथ बैठक करने, लाभार्थियों के साथ बैठक कर उनके लिये मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को बताने की बात कही। आगे उन्होनें सभी को प्रभावी किसानों की सूची बनाकर उनका सम्मेलन एवं किसान सभा आयोजित कर मोदी सरकार की देशहित एवं जनहित में किये गये कार्यों को बताने का टास्क दिया। साथ ही उन्होने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर भी सहयोग करने की बात कही जिससे हर बूथ पर पार्टी के लिये 370 वोट बढ़ाने में मदद मिल सके।
प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहु ने सभी लोकसभा प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में प्रवास में लग जाने की बात कही एवं संगठन के निर्देशानुसार विधानसभा, मंडल एवं बूथ स्तर पर सभी से अपनी भुमिका सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर भी सहयोग कर अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने में अपना योगदान की बात कही।
बैठक को मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव ने सम्बोधित किया।
बैठक का संचालन महामंत्री अर्जुन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन अजय मुंडा ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से अमरनाथ चौधरी, मुकेश शुक्ला, ललित ओझा,राजेश सिंह, राजेश कुशवाहा, प्रभात कुमार सिंह, सुरेंद्र मोदी, विक्रांत उपाध्याय, अजय दूबे, रंजीत कुमार राय, सुरेंद्र मंडल, वैभव कुमार सिंह, वृंद कुमार साहू, विशाल साहू, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, कामेश्वर महतो, निवारण प्रसाद महतो, अवधेश दूबे, जीतेन्द्र तिवारी, सफ़दर अली, उमेश प्रमाणिक, राजीव शाहदेव, अंचल तिवारी सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष लोक सभा एवं विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *