जब तक राज्य की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से उखाड़ ना दें,यह आंदोलन चलता रहेगा: बाबूलाल मरांडी

रांची:भाजपा का यह आंदोलन यही नही रुकेगा,बल्कि प्रखंड से निकल कर अब जिला स्तरीय और फिर राज्य स्तर पर चलेगा ।जब तक कि राज्य की भ्रस्ट हेमन्त सरकार को उखाड़ कर नही फेंक लेते है। ये बातें आज भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिला के धनवार प्रखंड में आयोजित हेमन्त हटाओ,झारखंड बचाओ आक्रोश प्रदर्शन सभा को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जब से हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार राज्य में बनी है तब से लगातार खनिज संपदा की लूट मची हुई है। अवैध खनन के माध्यम से राज्य की सम्पति की लूट हो रही है। राज्य का बालू,कोयला,पत्थर सब बाहर भेजा जा रहा है। राज्य को करोड़ो रूपये की राजस्व का नुकसान हो रहा है,ये सब राज्य सरकार के संरक्षण में दलाल और विचौलिये कर रहे है और अकूत सम्पति जमा कर रहे है। मुख्यमंत्री के नजदीकी लोगो के घरों से करोड़ो रूपये इडी की छापेमारी से बरामद हुई है। कुछ जेल में है और बाकी भी बहुत जल्द जेल जाएंगे।

पिछले तीन साल से राज्य में विकास का काम ठप्प है
श्री मरांडी ने राज्य सरकार पर विकास के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज राज्य में हेमन्त सोरेन की सरकार 2019 से है लेकिन इन तीन साल से विकास के काम ठप्प है। राज्य को केंद्र सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं मिलती है राज्य सरकार उसपर लापरवाही बरतती है। उसे समय पर पूरा नही करती है।
राज्य की सड़कें टूटी हुई है,बिजली की आंखमिचौली से जनता परेशान है,गांव में पेयजल की समस्या है।लेकिन इस सरकार को इन सब चीजों से कुछ लेना देना नही है।

राज्य में भ्रस्टाचार चरम पर है
श्री मरांडी ने कहा कि पिछले तीन साल से हेमन्त सोरेन सरकार की कार्यशैली को अगर आप देखे तो पाएंगे कि राज्य में नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रस्टाचार चरम पर है। ब्लॉक और थाना में कोई भी काम बिना पैसे दिए नही होता है। अगर आप उनकी शिकायत भी ऊपर करते है तो कोई सुनवाई नहीं होती है। उपर से लेकर नीचे तक सब के सब मिले हुए है। आज इस सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग एक उद्योग बन गया है। सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति पैसे लेकर की जाती है। कमाई वाली जगहों में उन्हें पैसा लेकर भेजा जाता है और वे वहां से उगाही कर ऊपर तक पहुंचाते हैं। इसलिए गरीब जब अपना काम कराने ब्लॉक या थाना में जाते है तो उनका काम बिना पैसा के नही होता है।
श्री मरांडी ने आक्रोश प्रदर्शन में शामिल जनता से आह्वान करते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन की भ्रस्ट सरकार को हटाना है और झारखंड को बचाना है । यह भ्रस्ट सरकार जब तक नही हटेगी तब तक राज्य से भ्रस्टाचार,लूट,डकैती,अपहरण और महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर रोक नही लगेगी।
उन्होंने जनता से आह्वान किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में भाजपा का साथ दे और सहयोग करे ताकि भाजपा इस राज्य से हेमन्त सोरेन की भ्रस्ट सरकार को हटा सके और राज्य में कानून ब्यवस्था को ठीक कर सके और इस राज्य में भाजपा की नेतृत्व में एक कल्याणकारी सरकार का गठन कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *