स्थापना दिवस पर राज्यपाल और सीएम ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रांची : झारखंड के 22 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किया।


कोकर स्थित समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री से पहले राज्यपाल पहुंच गए थे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यपाल के जाने के बाद सीएम का काफिला समधी स्थल पर पहुंचा।
बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए बहुत ही गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि àj के दिन झारखंड अलग राज्य बन था। झारखंड देश का सबसे अग्रणी राज्य बनेगा।
राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि आज के देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू पहुंच रही है उनके साथ वह खूंटी जाएंगे और वहां पर स्थापना दिवस के मौके पर बिरसा मुंडा के पैतृक गांव ओलिहाटू में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *