विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड में सप्ताहभर चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम : संजीव कुमार

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड में वन विभाग द्वारा सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर वन विभाग के सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एस. आर. नटेश तथा रांची वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा भी उपस्थित थे।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य विषय “जलवायु परिवर्तन से सुरक्षा” है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का प्रभाव स्थानीय स्तर से लेकर वैश्विक स्तर तक पड़ता है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए सरकार, संस्थाओं और आम नागरिकों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने बताया कि वन विभाग पूरे वर्ष वृक्षारोपण, जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और बंजर भूमि विकास जैसे कार्यों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है।
कार्यक्रमों की शुरुआत 1 जून को रांची स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क से हुई। 2 जून को होरहाप क्षेत्र में बर्ड वॉचिंग और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 3 जून को वन भवन, डोरंडा से ऑक्सीजन पार्क तक साइक्लोथॉन तथा वन भवन से हिनू तक वॉकथॉन का आयोजन होगा। 4 जून को बच्चों के लिए पर्यावरण विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता और योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य समारोह 5 जून को पलाश सभागार में आयोजित होगा। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। संजीव कुमार ने बताया कि राज्य की संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के लगभग 10 हजार सदस्य और स्थानीय समुदाय वन विभाग के प्रयासों में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को मजबूती मिल रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *