सूर्य उदय छठ पूजा समिति कोकर भाभानगर तालाब के चारों तरफ सोलर लाइट लगाने की मांग
रांची: कोकर वार्ड 10 स्थित भाभा नगर तालाब के पास सोमवार को सोलर लाइट लगाई गई । भाभा नगर सूर्य उदय छठ पूजा तालाब समिति के अध्यक्ष कृष्णा कुमार सोनी ने नगर-निगम में तालाब के चारों ओर अंधेरा रहने की लिखित शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि अंधेरा होने की वजह से अब तक कई दुर्घटनाएं घट चूकीं है। जिसके बाद डिप्टी मेयर निरज कुमार ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए तालब के चारों ओर सोलर लाइट की व्यवस्था करवाई। तालाब के चारों ओर छह सोलर लाइट लगाया गए है। मौके पर निगम AE- सौरभ कैशरी जी , अमित ,सुनील चंदन,युवराज पासवान,आशीष जैसवाल, प्रशांत, हर्षित ,अमर, आकाश ,मोहन व अन्य उपस्थित थे।


