झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जिंदगी की जंग हार गए,दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
रांची: बीते कुछ दिनों से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जिंदगी की जंग हार गए। बीती रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका जन्म 1963 में हुआ था। वे घाटशिला से झामुमो के विधायक थे और हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। पिछले दिनों बाथरूम में गिरने से उनको सिर में गंभीर चोट लगी थी और उनका ब्रेन हेंब्रेज कर गया था। उन्हें एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली भेजा गया था।
रामदास के निधन से झामुमो परिवार सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर है।



