सूखे पीपल के पेड़ ने बच्ची की जान, दो घायल

पलामूः पलामू में सूखे पीपल के पेड़ ने बच्ची की जान ले ली। इस घटना में दो अन्य घायल भी हो गया। घटना नौडीहा प्रखंड के नौडीह गांव की है। जहां पंचायत सचिवालय के पास सूखा हुआ पेड़ रविवार की सुबह अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से प्रवेश राम की 15 वर्षीय पुत्री संध्या बाला का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 13 वर्षीय पुत्री मधुबाला तथा अखिलेश पासवान की 12 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी घायल हो गई है। दोनों के हाथों में गंभीर चोट आई है। घटना सुबह 9:30 बजे की बताई जाती है।
प्रवेश राम की बड़ी बेटी गायत्री कुमारी का विवाह गत 19 अप्रैल को हुआ। विवाह समारोह में घर आए कुछ मेहमान रविवार को सुबह जा रहे थे। मेहमानों को बाहर छोड़कर बच्चियां पंचायत सचिवालय के पास थीं। इसी क्रम में अचानक पेड़ टूटने की आवाज आई। आवाज सुन बच्चियां अपने घर की ओर दौड़ी। इसी दौरान पेड़ का एक भाग संध्या बाला के ऊपर जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पेड़ काफी पुराना था। 20 वर्ष पहले पेड़ सूख गया था। इसके बावजूद पेड़ नहीं काटा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *