लायंस क्लब रांची समर्पण ने फ़ूड फॉर हंगर” अभियान में 400 जरूरतमंदों को भोजन वितरित क्या
रांची: लायंस क्लब रांची समर्पण ने लायंस इंटरनेशनल की “वन डिस्ट्रिक्ट, वन एक्टिविटी” के अंतर्गत एक सराहनीय सेवा गतिविधि “फ़ूड फॉर हंगर” का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नगर निगम व मोराबादी क्षेत्र के झुग्गी बस्तियों में संपन्न हुआ, जिसमें 400 जरूरतमंद लोगों को खीर, पूरी और सब्ज़ी का ताजा एवं स्वादिष्ट भोजन वितरित किया गया।
यह मानवीय पहल एमजेएफ Ln रीना अग्रवाल एवं Ln प्रीति केजरीवाल के सौजन्य से की गई, जिनका समाजसेवा के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहा है। साथ ही, Ln सीमा सिंह एवं Ln सिंधु बाला का भी महत्वपूर्ण सहयोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रहा।
लायंस क्लब रांची समर्पण हमेशा से सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है और समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने “We Serve” की भावना को जीवंत करते हुए सेवा को अपना धर्म बनाया। भूखे को भोजन देना सबसे बड़ा पुण्य है।” – इसी संकल्प के साथ यह आयोजन मानवता के प्रति एक विनम्र समर्पण था।



