भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने की बैठक

रांची : झारखण्ड में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महती बैठक प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के झारखण्ड संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास में हुई. बैठक में नेता विधायक दल आलमगीर आलम कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसिफ, राकेश किरण, अमूल्य नीरज खलखो, सुरेंद्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, एवं सुधीर सिंह उपस्थित थे l
मौके पर अध्य्क्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमलोग लगातार प्रयास कर रहे हैं कि पदयात्रा सभी प्रखंड और पंचायतों में जाए.भारत जोड़ों यात्रा में लोगों को पार्टी से जोड़ना भी है. झारखण्ड में यह यात्रा सफल रहेगा। वहीं विधायक दल के नेता आलमगीर अलाम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से समाज के सभी लोगों को जोड़ने का काम किया है. लोगों के बीच भाजपा नफरत फैला रही है. कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच नफरत को समाप्त कर आपसी भाईचारगी को कायम करेगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सात सितबर से राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ों यात्रा चल रहा है. केरल में इसे अपार सफलता मिली है. पुरे देश की जनता देख रही है. झारखण्ड में 20 को होने वाली बैठक में भारत जोड़ो यात्रा की रूप रेखा हमलोग तय करेंगे। हैं.झारखण्ड में भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *