पशुधन विकास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रोडमैप प्रशंसनीय : राधाकृष्ण किशोर

गौ के संरक्षण और संवर्धन पर दो दिवसीय कार्यशाला आरंभ  

रांची: झारखंड गौ सेवा आयोग के तत्वावधान में गुरुवार को हेसाग स्थित पशुपालन भवन सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की,वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रजीवरंजन प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस दो दिवसीय कार्यशाला का विषय पारिस्थितिकीय संतुलन एवं आधुनिकता के परिप्रेक्ष्य में गो सेवा के क्षेत्र में उभरती चुनौतियां एवं संभावनाओं का था। मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड गौ सेवा आयोग का गठन किया गया था, वह आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के संयुक्त प्रयास से उसे प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अन्य राज्यों में भी गौ सेवा आयोग हैं पर वे सक्रिय नहीं दिखती। अगर सक्रिय भी हैं तो कार्य करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखती। मंत्री ने गौ शालाओं से बायोफर्टिलाइजर की खरीद किये जाने के विचार को महत्वपूर्ण और उपयोगी बताया। उन्होंने उम्मीद जताते कहा कि झारखंड सहित देशभर के राज्यों से गौ सेवा के क्षेत्र में सक्रिय विशेषज्ञों और अन्य के सौजन्य से इस कार्यशाला के जरिए जो चीजें, सुझाव निकलकर सामने आएंगे, वह कृषि विभाग को मिलेगा।

वित्त मंत्री मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गो उद्यमिता विकास पर आधारित तकनीकी सत्र में गौ शालाओं और गो माताओं के महत्व को स्वीकार किया।

आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि देश के अलग अलग हिस्सों के विशेषज्ञ यहां जुटे हैं। शिमला, गोवा, राजस्थान, मैसूर (कर्नाटक), बंगाल जैसी जगहों के एक्सपर्ट गौ सेवा के क्षेत्र में उभरती चुनौतियां एवं संभावनाएं पर चर्चा करेंगे। इसका उपयोग आनेवाले समय में आदर्श नीति बनाने में होगा। पहले यहां के गो सेवा आयोग का काम गौशालाओं को अनुदान देने और आधारभूत संरचनाओं के विकास में योगदान देने तक था। पर हेमंत सोरेन सरकार में अब गौ शालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की भी पहल हो रही है।

उपाध्यक्ष राजू गिरी ने राष्ट्रीय स्तर के कार्यशाला के आयोजन के लिए सुझाव देने में कृषि सचिव को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सचिव डॉ संजय प्रसाद, निबंधक डॉ मुकेश मिश्रा, पशु चिकित्सक डॉ प्रभात पांडेय, डॉ जय तिवारी, गौ अनुसंधान विकास केंद्र, नागपुर (महाराष्ट्र) के समन्वयक सुनील मानसिंहका, प्रादेशिक गौशाला संघ के महामंत्री अनिल मोदी सहित अन्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *