आकांक्षी जिला गुमला आत्मनिर्भरता की ओर – प्रेरणा दीक्षित, उपायुक्त

गुमला। नगर भवन प्रेक्षागृह में एक दिवसीय कार्यशाला सह मशरूम ड़ायर और चेक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त, प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि आकांक्षी प्रखण्ड- डुमरी के औरापाट के साथ साथ आदिवासी जनजाति सहित विभिन्न क्षेत्रों के 500 लाभार्थियों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण , उत्पादन और बाजारीकरण की भी सुविधा जिला प्रशासन की न ई पहल से शुरूआत कराया गया। इसे बढाकर 1000 करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि निरन्तर लाभ कमाने के लिए आपसब बिक्री से प्राप्त आमदनी से मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में उत्तरोतर बृद्धि के लिए नशा से छुटकारा पाना होगा। तदोपरांत उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा मशरूम बिक्री से प्राप्त आमदनी वाले महिलाओं और महिला समूहों को चेक वितरण और प्रतीक स्वरूप ड़ायर और बार कोड भी वितरण किया गया। इसके बाद उपायुक्त ने मशरूम उत्पाद बड़ी, पापड़, अचार, लड्डू ,पेड़े, चाकलेट, विस्कूट,सूखा मशरूम, ऑयस्टर मशरूम, बटन मशरूम के प्रदर्शनी का निरीक्षण कर काफी प्रसन्न हुई। सोलर ड़ायर संचालन के का प्रशिक्षण और रखरखाव के लिए एपीपी एग्रीगेट खूंटी और जेएसपीएस को प्राधिकृत किया। मंच की अध्यक्षता, एपीपी एग्रीगेट खूंटी के राज्य प्रमुख, अनमोल कुमार और सफल संचालन, एपीपी एग्रीगेट खूंटी के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला योजना पदाधिकारी, रमण कुमार ने किया। जनजातीय नृत्य गीत, संगीत के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मौके पर जेएसपीएल के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, शैलेन्द्र जारिक, योजना विभाग के पीपीए फ्लो एकांश सोमानी, अवधेश कुमार, पिरामिड फाउंडेशन के प्रमोद और शिवानी, जिला कृषि और आत्मा से प्रतिनिधि, जिला उद्यान कार्यालय से दीपक कुमार, एम एस सी के राज्य समन्वयक, रमेश कुमार, एपीपी एग्रीगेट के स्वयंसेवक, पूनम संगा, पिंकी कुमारी, चांद और नवीन पाण्डेय ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *