ऐसे में अनाज की कालाबजारी शुरू हो जाएगी न भाई साहब

रांचीः झारखंड के व्यापारियों ने दूसरे राज्यों ने माल लेना बंद कर दिया। व्यापारी मंडी शुल्क की वृद्धि को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोरचा खोल रखा है। 16 मई से ही दूसरे राज्यों का माल लेना बंद कर दिया है। आठ राज्यों से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। अगर आंदोलन लंबा चला तो कालाबजारी होनी तय है।साथ ही प्रदेश में अनाज संकट भी उत्पन्न हो सकता है। क्योंकि व्यापारियों ने ऑर्डर देना बंद कर दिया है। बताते चलें की सबसे ज्यादा अनाज आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब,हरियाणा और बंगाल से ही आता है। इन राज्यों से खाद्यान्न नहीं लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अगले तीन चार दिनों में खाद्यान्न की कमी का असर देखने को मिलेगा। साथ ही कालाबजारी भी बढ़ेगी। खास कर चावल, दाल, खाद्य तेल, आलू-प्याज, आटा और अन्य खाद्यान्नों की कमी का असर दिखेगा। इधर राज्य सरकार ने भी इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *