होल्डिंग टैक्स और जल कर टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ महानगर भाजपा ने रांची नगर निगम के बाहर के किया प्रदर्शन

रांची: हेमंत सोरेन सरकार द्वारा राज्य में होल्डिंग टैक्स और जल कर टैक्स में बढ़ोतरी किए जाने के खिलाफ मंगलवार को रांची महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रांची नगर निगम के बाहर प्रदर्शन किया। महानगर भाजपा अध्यक्ष केके गुप्ता ने नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश,बाबूलाल मरांडी,आशा लकड़ा,विधायक सीपी सिंह,नवीन जयसवाल,मनोज मिश्रा सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार लूट के लिए बनी है। सुविधाओं का पता नहीं. पानी की सुविधा नदारद है और जल कर में भारी वृद्धि की गयी है. इसे सरकार वापस ले. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नगर निगम बोर्ड की मीटिंग में कोई भी निर्णय लिए जाते हैं। लेकिन बोर्ड की बैठक किए बगैर सरकार ने टैक्स बढ़ा दिया। यह जानता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कोयला,जमीन कोयला लूट रही है। उन्होंने होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी को तुगलकी फरमान बताया।

वहीं आशा लकड़ा ने कहा कि निगम में बैठे हेमंत सोरेन सरकार अधिकारी लूट मचाएं हुए है। अब लोगों को हर तरह के कनेक्शन पर रिश्वत देने की परेशानी उठानी पड़ रही है. सरकार ने टैक्स में बढ़ोत्तरी का फैसला लेकर इसे निगम पर थोप दिया है. उन्होंने कहा कि जबतक सरकार होल्डिंग टैक्स और जल कर टैक्स बढ़ोतरी को वापस नहीं लेती है भाजपा सड़कों पर प्रदर्शन करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *