स्टार जमशेदपुर फैशन रनवे का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न
जमशेदपुर: स्टार जमशेदपुर फैशन रनवे का भव्य आयोजन शहर में फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का एक शानदार उत्सव बनकर सामने आया। इस मेगा फैशन शो में जमशेदपुर सहित अन्य शहरों से आए नामचीन डिज़ाइनर्स, मॉडल्स, इन्फ्लुएंसर्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोगों ने शिरकत की।
इस फैशन रनवे में उभरते हुए एवं प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैंप पर आत्मविश्वास, ग्रेस और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया। विभिन्न डिज़ाइनर्स की क्रिएटिव और बेहतरीन कलेक्शंस को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।
कार्यक्रम का आयोजन WAMS Modeling Institute द्वारा किया गया, जिसके डायरेक्टर वसीम आलम एवं को-डायरेक्टर श्रीमती हुमा हैं।
इस भव्य आयोजन के Organiser – Chand Verma एवं P. Vandana रहे, जिनकी कड़ी मेहनत, बेहतरीन मैनेजमेंट और मजबूत टीमवर्क के कारण यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।
इस कार्यक्रम की सफलता में Main Sponsor – Bajaj Chetak का विशेष योगदान रहा। Bajaj Chetak से श्री एम.के. गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग ने आयोजन को और अधिक सशक्त और प्रतिष्ठित बनाया। आयोजकों ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित VIP Guests में
साधना कुमार, आशा सिंह, आरफिन अशरफ, Monty एवं डॉ. मेघा रानी शामिल रहीं।
इस अवसर पर Special Crowning का सम्मान प्रियंबरी चटर्जी को प्रदान किया गया।
वहीं Special Guests के रूप में
स्वपना चटर्जी, कविता, नीलम, मोहम्मद अली, शोभना गुप्ता, विशाल सिंह, गुरूशरण सिंह, अमृता धनजल, रूपाली कर एवं मिस्टर शाहरुख की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया जगत के चर्चित Influencers
Subodh Gorai, Jamshedpurwala, Tushar Dasgupta, Sunny Tiwari एवं Monty Vlogs ने अपनी उपस्थिति से शो की रौनक बढ़ाई।
इस फैशन शो में भाग लेने वाले Designers में
Vishal Gope, Benu Lamai, Varsha Priya, Namisha Singh, Jyotika Singh, Krishna Hansda, Dress Dresses Rental, The Zeout Store, Daljeet Kaur, Anjali Shrivastava, Priyanka Pandey एवं Nilima Hassa Purty शामिल रहीं।
शो की शानदार कोरियोग्राफी
Anuragni Tirkey, Rohit Kumar Tiwari, Sudip Singh Rajput एवं Priya Khess द्वारा की गई, जिसने रैंप परफॉर्मेंस को और भी प्रभावशाली बना दिया।
कार्यक्रम के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया
Memory Makerz Studio, Shiva (Rudra Photography), Sagar Gupta, Abhishek Pandey एवं Amrit (Clickaworld) ने।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में Team Members – Shweta, Rahul एवं Akanksha का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अतिथियों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के फैशन शो जमशेदपुर के युवाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं। भव्य लाइटिंग, शानदार म्यूज़िक और प्रोफेशनल रनवे ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्टार जमशेदपुर फैशन रनवे केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है, जिसने यह साबित कर दिया कि जमशेदपुर फैशन और टैलेंट के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है।



